महराजगंज: नौतनवां में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरिया बाजार में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों का कहर देखने को मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरिया बाजार में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों का कहर देखने को मिला है। दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में घुसकर पीटा, बाइक में भी की तोड़फोड़

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने अचानक युवक पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित भागकर अपने घर में घुसा, लेकिन बेखौफ दबंगों ने घर के अंदर दाखिल होकर उसे लाठी-डंडों से बेदर्मी से पीटा। आक्रोशित आरोपियों ने पीड़ित की बाइक को भी ईंट-पत्थरों से मारकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

अस्पताल में इलाज जारी, पिता ने दी तहरीर

घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार जारी है।

मामले में पीड़ित के पिता ने नौतनवां थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में मानसिक, शारीरिक और आर्थिक क्षति का हवाला देते हुए दोषियों पर नामजद मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.