औरंगाबाद के मुड़ी बकापुर में सड़कों पर जमा नालियों का गंदा पानी; छात्र, बुजुर्ग व दिव्यांग परेशान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड लखावटी क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ी बकापुर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़कों पर नालियों का बदबूदार पानी भरा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड लखावटी क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ी बकापुर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़कों पर नालियों का बदबूदार पानी भरा हुआ है। लंबे समय से बने जलभराव के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को नारकीय स्थिति के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।

वैकल्पिक मार्ग न होने से गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
गांव में जलभराव की वजह से स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से बाहर निकलने के लिए कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण ग्रामीण गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को विवश हैं।

गांव निवासी रिंकू लोधी ने बताया कि सड़कों की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

दिव्यांग ग्रामीण नरवर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उन्हें रोजाना इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गिरते-पड़ते निकलना पड़ता है। दिव्यांग होने के बावजूद प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है।

प्रधान प्रतिनिधि का पक्ष
समस्या को लेकर जब ग्राम पंचायत पक्ष से बात की गई तो ग्राम प्रधान लज्जा देवी के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने सफाई दी।

प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह का कहना है

“गली में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसका मलबा नाली में जाने से जल निकासी अवरुद्ध हो गई थी। रुकी हुई नाली को साफ करा दिया गया है। जैसे ही शासन से फंड उपलब्ध होगा, रास्ते और नाली की रिपेयरिंग का काम करा दिया जाएगा।”

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.