बुलंदशहर: पंड्रावल चौराहे पर जलभराव से राहगीर बेहाल, कई जनपदों को जोड़ने वाले मार्ग पर हादसों का खतरा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत अति-व्यस्त पंड्रावल चौराहे पर बारिश के बाद से ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत अति-व्यस्त पंड्रावल चौराहे पर बारिश के बाद से ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी आफत बन चुका है, जिससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

प्रमुख यातायात केंद्र पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं

पंड्रावल गांव निवासी आशिफ ने बताया कि यह चौराहा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सेंटर पॉइंट है। यहां से प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, अतरौली, अलीगढ़, कासगंज, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद समेत कई प्रमुख शहरों के लिए हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इतने महत्वपूर्ण स्थान पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से थोड़ा सा भी पानी जमा होकर कई दिनों तक सड़क पर भरा रहता है।

फिसल रहे वाहन, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा लगातार बना हुआ है, वहीं पैदल यात्रियों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की मांग

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि चौराहे पर जलभराव की समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन को सहूलियत मिले और हादसों पर रोक लग सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.