बागपत
बागपत जनपद के त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनकड़ का 20 जुलाई को हुए आकस्मिक निधन के बाद, उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत लाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनकड़ का 20 जुलाई को हुए आकस्मिक निधन के बाद, उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत लाया गया। बुधवार, 22 जुलाई 2026 को पूरे राजकीय सम्मान और गरिमामय वातावरण में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बागपत के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने दिवंगत डीजीपी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सुरक्षा एवं यातायात के रहे कड़े इंतजाम
अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













