महराजगंज: बागापार के प्राचीन देवी मंदिर के कायाकल्प की मांग तेज, समाजसेवी विजय सिंह ‘संत’ के नेतृत्व में सीएम योगी को भेजा ज्ञापन

बागापार (महराजगंज)

बागापार स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने आस्था केंद्र को पर्यटन विभाग से जोड़ने की पहल; सदर विधायक के पैड पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत और मिनी विधानसभा के नाम से प्रसिद्ध बागापार स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन देवी मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। ग्राम सभा बागापार के देवदह विकास समिति के सचिव एवं रोटरी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी विजय सिंह ‘संत’ के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

गांव बसने से पूर्व का है ऐतिहासिक आस्था केंद्र

समाजसेवी विजय सिंह ‘संत’ ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बागापार के पश्चिमी छोर पर जंगल के किनारे स्थित यह अति-प्राचीन देवी मंदिर गांव के बसने से भी पहले का आस्था केंद्र माना जाता है। यहाँ प्रतिदिन स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

इसके बावजूद, आज तक इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर का अपेक्षित विकास और सौंदर्यीकरण नहीं हो सका है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

राजस्व अभिलेखों में दर्ज है ‘देवस्थान

उन्होंने जानकारी दी कि राजस्व अभिलेखों में मंदिर की भूमि गाटा संख्या 3374, रकबा 0.1420 हेक्टेयर (लगभग 35.5 डिसमिल) स्पष्ट रूप से ‘देवस्थान’ के नाम से दर्ज है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के साथ खतौनी की प्रमाणित प्रति और मंदिर परिसर की वर्तमान तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं, ताकि स्थल की प्राचीनता और धार्मिक महत्व को प्रमाणित किया जा सके।

गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी से जुड़ी हैं क्षेत्रवासियों की उम्मीदें

सदर विधायक के लेटर पैड पर प्रेषित इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के पुनरुद्धार तथा पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विजय सिंह ‘संत’ का बयान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोरक्षपीठाधीश्वर हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे बागापार के इस प्राचीन मंदिर को पर्यटन विभाग की विकास योजनाओं में शामिल कर इसका सुंदरीकरण कराएंगे। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक पहचान भी प्राप्त होगी।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी अनुरोध किया है कि वे स्वयं स्थल का निरीक्षण कराकर आवश्यक विकास प्रस्ताव शासन को शीघ्र प्रेषित करें।

सैकड़ों ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर उठाई आवाज
ज्ञापन पत्र पर मुख्य रूप से राजकुमार यादव, राम कुमार मौर्य, शिवकुमार पटेल, शिवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संदीप चौधरी, राजू मौर्या, अवधराज, संतोष साहनी सहित सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का सौंदर्यीकरण होने से श्रद्धालुओं को सुगम सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था व धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग

सिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांगसिद्धार्थनगर: सावन मास में बंद हों मांस की दुकानें, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने DM को पत्र भेजकर उठाई मांग