पुरंदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में 138 NI Act का गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिरजेश प्रसाद यादव 52 पुत्र राजमन यादव, निवासी ग्राम ललाइन पैसिया थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मुकदमे (मु0अ0सं0 1542/23) में वांछित चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार व श्यामसुंदर यादव की पुलिस टीम ने बुधवार को सुबह करीब 11:40 बजे अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.