निचलौल में भाजपा का ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ आयोजित: संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर बनी रणनीति

महराजगंज

महराजगंज सिसवा विधानसभा 317 क्षेत्र के निचलौल ब्लॉक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सिसवा विधानसभा 317 क्षेत्र के निचलौल ब्लॉक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त व धारदार बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संतकबीर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन बूथ सम्मेलन के संयोजक मदन राजभर और भाजपा नेता इंजीनियर धर्मवीर पटेल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ प्रबंधन को लेकर रणनीति बनाई गई।

कार्यक्रम में सिसवा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, जहदा मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शिवपुर इटहिया मंडल अध्यक्ष जी.एन. प्र. खटीक, निचलौल मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता और मिठौरा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.