खेसरहा
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 1.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और बिक्री के 26,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
खेसरहा थाना क्षेत्र के एचनी गांव निवासी पीड़िता शैलकुमारी पत्नी गंगासागर ने 20 जुलाई 2026 को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को उनके घर पर एल्युमिनियम का दरवाजा व खिड़की लगाने का काम चल रहा था। यह काम मलौली (थाना बांसी) निवासी परमात्मा शर्मा पुत्र स्व. दलसिंगार शर्मा कर रहा था।
दोपहर करीब 2:00 बजे जब परिवार के सभी सदस्य गांव में ही एक कार्यक्रम (बरखी) में शामिल होने गए थे, उसी दौरान मौका पाकर मिस्त्री परमात्मा शर्मा ने बक्से में रखे सोने का टीका, झाला, मदरासी झुमका, हार, नथिया, छोटा मंगलसूत्र तथा चांदी की पाजेब, चेन व पायल चोरी कर लिए। 18 जुलाई को चोरी का पता चलने और खोजबीन के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 305(a) BNS के तहत केस दर्ज किया।
बांसी-धानी मार्ग से पुलिस ने दबोचा
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी परमात्मा शर्मा को बांसी-धानी मार्ग से बंजरहा जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी का विवरण
जेवरात (अनुमानित कीमत ₹1,80,000): 1 अदद सोने का मंगलसूत्र, 1 अदद माथा टीका, 1 अदद कान का झाला (पीली धातु) एवं 1 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) चोरी के जेवर बेचने से प्राप्त ₹26,200 नकद।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ०नि० कुन्ज बिहारी तिवारी (चौकी प्रभारी सकारपार, थाना खेसरहा),का० अवनीश राय, का० अखिलेश कुमार, का० कमलेश सिंह (थाना खेसरहा)
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













