महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 35 लाख के 110 खोए मोबाइल, स्वामियों को सौंपे

बागापार

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस ने हाइटेक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस ने हाइटेक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और अत्याधुनिक सर्विलांस तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 110 स्मार्टफोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद सभी मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

4 माह में 1.25 करोड़ के 417 मोबाइल हुए बरामद

सर्विलांस सेल द्वारा IMEI आधारित ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पिछले 4 महीनों में लगातार कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने अब तक कुल 417 खोए हुए मोबाइल फोन अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 25 लाख रुपये बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं।

मंगलवार 21 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल कार्यालय पर सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके हैंडसेट सौंप दिए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक (महराजगंज) नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता

जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। तकनीक आधारित पुलिसिंग वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। CEIR पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

SP ने की सर्विलांस टीम की सराहना, नागरिकों से की अपील

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इस सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम की पीठ थपथपाई। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर डिवाइस ब्लॉक कराएं और निकटतम थाने में सूचना दें।

बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी: शिवानन्द पासवान,मुख्य आरक्षी: मो० कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय,आरक्षी: सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता, नीरज कुमार गोंड

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.