सिद्धार्थनगर :सऊदी जाने निकले युवक की मुंबई में साइलेंट अटैक से मौत; हल्लौर कस्बे में छाया मातम

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद से रोजगार के सिलसिले में विदेश (सऊदी अरब) जाने निकले डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बा निवासी 44 वर्षीय ज़मानत अब्बास उर्फ खुशनेहाल की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद से रोजगार के सिलसिले में विदेश (सऊदी अरब) जाने निकले डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बा निवासी 44 वर्षीय ज़मानत अब्बास उर्फ खुशनेहाल की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे हल्लौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

नींद में ही थम गईं सांसें

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, ज़मानत अब्बास बीते 14 जुलाई को अपने घर हल्लौर से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुँचे थे, जहाँ से वे ट्रेन द्वारा मुंबई के लिए रवाना हुए। गुरुवार सुबह वे मुंबई के सांताक्रूज स्थित गोलीबार इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुँचे थे। यहाँ से उन्हें आगे सऊदी अरब के लिए उड़ान भरनी थी।

शनिवार रात ज़मानत अब्बास ने परिजनों के साथ खाना खाया और सोने चले गए। रविवार सुबह जब काफी देर तक वे नहीं उठे और जगाने का प्रयास किया गया, तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया नींद के दौरान ही ‘हार्ट अटैक’ आने से मौत होने की आशंका जताई गई है।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था ज़मानत
ज़मानत अब्बास के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। वे मुंबई में जरदोजी (कढ़ाई) का काम कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मृतक अपने पीछे:

वृद्ध एवं गंभीर रूप से बीमार माँ पत्नी,दो बेटियाँ को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण उनकी असमय मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.