सिद्धार्थनगर:भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन; 9.23 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 50वीं वाहिनी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 50वीं वाहिनी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बढ़नी रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर एसएसबी जवानों ने 9.23 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ट्रेन से लाई जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप

आसूचना शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि बलरामपुर से ट्रेन के माध्यम से स्मैक की एक खेप बढ़नी लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक कमांडेंट दीपक चंद के निर्देशन में एसएसबी की टीम ने बढ़नी रेलवे स्टेशन के पिछले गेट से गोला बाजार जाने वाले मार्ग पर विशेष नाकेबंदी की।

भागने की कोशिश की, जवानों ने खदेड़कर दबोचा

नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जब एसएसबी टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे भागने लगे। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

अमीर (19 वर्ष): 3.59 ग्राम स्मैक बरामद

मुकेश कश्यप (19 वर्ष): 5.64 ग्राम स्मैक बरामद

ड्रग डिटेक्टिव किट से बरामद पदार्थ की जांच करने पर उसके स्मैक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बरामद माल को सील कर दिया गया।

आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा

कागजी औपचारिकताएं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों व जब्त स्मैक को ढेबरुआ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक चूड़ामणि सहित एसएसबी के अन्य जवान व अधिकारी शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.