शोक समाचार: जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ सिंह जी की धर्मपत्नी का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

जौनपुर

वरिष्ठ पत्रकार  कैलाश नाथ सिंह जी की धर्मपत्नी का हृदयाघातके कारण दुखद निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ सिंह जी की धर्मपत्नी का हृदयाघातके कारण दुखद निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे पत्रकार जगत और स्थानीय राजनीतिक-सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

रामघाट पर दी गई अंतिम विदाई

आज ही जौनपुर स्थित ऐतिहासिक रामघाट पर दिवंगत पुण्यात्मा का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके सुपुत्र रोहित रघुवंशी ने अश्रुपूर्ण आंखों से मुखाग्नि देकर अंतिम रस्मों को पूरा किया।

अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान जौनपुर के तमाम वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पत्रकार जगत में शोक

वरिष्ठ पत्रकार की जीवनसंगिनी के निधन पर मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा पत्रकार समाज कैलाश नाथ सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार और असह्य दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.