चौक
महराजगंज जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध की रोकथाम, अपराधियों पर नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना चौक में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव और कांस्टेबल गोविंद कुमार क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नगर पंचायत चौक (वार्ड नंबर-11) के रहने वाले विकास उर्फ बिट्टू (32 वर्ष) पुत्र रमेश राव को घेराबंदी करके दबोच लिया।
जब पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की अमली तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से कुल 11 अदद (शीशी) ‘बंटी बबली’ ब्रांड की अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना चौक पर मु0अ0सं0-121/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दयाशंकर यादव – थाना चौक, जनपद महराजगंज,का० गोविन्द कुमार – थाना चौक, जनपद महराजगंज रहे।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













