महराजगंज: 22वीं वाहिनी SSB ने वाइब्रेंट विलेज बेरिहारी में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 179 पशुओं का हुआ उपचार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार दोहराया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार दोहराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समवाय पतलावा के वाइब्रेंट ग्राम बेरिहारी में एक विशाल निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ के रूप में पहुंचे एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन तालुकदार ने अपनी टीम के साथ पशुओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मौसमी और संक्रामक बीमारियों से ग्रसित पशुओं का उपचार करते हुए पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां, कीड़े मारने की दवा और आवश्यक सप्लीमेंट्स वितरित किए गए।

पशु चिकित्सा शिविर के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए एक प्रेरक वार्ता  का भी आयोजन किया गया। डॉ. चंदन तालुकदार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए उन्नत व वैज्ञानिक पशुपालन के गुर सिखाए। उन्होंने दुधारू पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन, समय पर टीकाकरण (वैक्सीनेशन), मौसमी रोगों की रोकथाम और उनके उचित पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, ताकि ग्रामीण पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके।

इस एक दिवसीय कैंप में सीमावर्ती ग्राम बेरिहारी के पशुपालकों में भारी उत्साह देखा गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शिविर के दौरान कुल 33 पशुपालक सीधे तौर पर लाभान्वित हुए, जबकि उनके 179 छोटे-बड़े पशुओं का मौके पर ही निःशुल्क सफल उपचार किया गया। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस मानवीय और जनकल्याणकारी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.