सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक नामजद अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रेलवे स्टेशन यार्ड के पास से हुई गिरफ्तारी

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई।

प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उप निरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी (चेकिंग व गश्त) में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमे का वांछित आरोपी भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने कस्बा शोहरतगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन यार्ड क्षेत्र के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को नियमानुसार दबोच लिया।

जोगिया उदयपुर थाने का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान 20 वर्षीय करन कुमार, पुत्र महेन्द्र के रूप में हुई है, जो कि दत्तपुर, थाना जोगिया उदयपुर (जनपद सिद्धार्थनगर) का निवासी है।

आरोपी के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0स0) 140/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)M और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही था।

इस सफल एवं त्वरित गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव के साथ हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह और कांस्टेबल चन्दन पाल मुख्य रूप से शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.