भिटौली
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के सामने लगे बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बिजली के पोल के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर खुर्द निवासी अय्यूब (45 वर्ष), पुत्र तज्जमुल हुसैन, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के सामने स्थित बिजली के पोल के पास मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह अचेत होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
परिजन आनन-फानन में अचेत अय्यूब को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
घटना के बाद मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
भिटौली थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टावर वाला प्यार,आशिक़ी का इजहार,भरे बाजार में खुद के औलादों से शर्मिंदा हो रहा परिवार, ऋषि वर्मा की क़लम से जानें आज के इश्किया खेल की सच्चाईhttps://t.co/A4dYvJ01Kw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026













