बागपत: डीएम अस्मिता लाल का बड़ा कदम; ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत महिला कर्मचारियों को बांटी ‘अलार्म सुरक्षा डिवाइस’,आपात स्थिति में 50 मीटर तक गूंजेगी तेज आवाज

बागपत

बागपत जनपद में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व व्यावहारिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी और बेहद संवेदनशील पहल की शुरुआत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व व्यावहारिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी और बेहद संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को एक विशेष ‘अलार्म सुरक्षा डिवाइस’ वितरित की। यह डिवाइस किसी भी आपात स्थिति या असुरक्षित माहौल में महिलाओं की आत्मरक्षा और त्वरित सहायता के लिए एक कवच का काम करेगी।

जानिए कैसे काम करती है यह आधुनिक सुरक्षा डिवाइस?
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने डिवाइस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह आधुनिक गैजेट महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है। यदि कोई महिला या बेटी घर से बाहर किसी सुनसान जगह पर खुद को असुरक्षित महसूस करती है और आसपास कोई मददगार मौजूद नहीं है, तो वह इस डिवाइस को तुरंत सक्रिय कर सकती है।

एक्टिवेट होते ही यह डिवाइस लगभग 2 मिनट तक लगातार बेहद तेज अलार्म साउंड उत्पन्न करेगी, जिसकी गूंज 50 मीटर की दूरी तक स्पष्ट सुनाई देगी। इस तेज आवाज से आसपास के राहगीर, ग्रामीण या सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हो जाएंगे और पीड़ित महिला की सहायता के लिए मौके पर पहुंच सकेंगे।

सिर्फ दफ्तर नहीं, ग्रामीण अंचल की महिलाओं तक पहुंचेगी तकनीक
डीएम ने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि प्रशासन की यह अनूठी पहल केवल कलेक्ट्रेट या सरकारी कार्यालयों की महिला कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगी। इसका दायित्व व्यापक है। जिला प्रशासन की आगामी कार्ययोजना के तहत इस सुरक्षा डिवाइस को चरणबद्ध तरीके से निम्नलिखित वर्गों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। डिवाइस प्राप्त करने वाली महिला कर्मचारियों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल बताया। यह नवाचार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.