बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात भरत कुमार सोनकर द्वारा थाना स्याना व नरसैना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात भरत कुमार सोनकर द्वारा थाना स्याना व नरसैना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थलों, संवेदनशील स्थानों तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
#लखीमपुर खीरी जनपद के #निघासन तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुबहा में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत के #विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। pic.twitter.com/0chkkDs7th
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












