बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इलाज और दवा के लिए उन्हें दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सांसद की पहल पर जिला अस्पताल में डे केयर सेंटर खोले जाने को हरी झंडी मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में कैंसर रोगियों और उनके परिजनों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। अब कैंसर के इलाज, कीमोथेरेपी और जीवन रक्षक दवाओं के लिए बुलंदशहर के मरीजों को दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़ या अन्य बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह की पुरजोर कोशिशों और प्रभावी पैरवी के बाद बुलंदशहर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक ‘डे केयर सेंटर’ खोले जाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
अब तक जिले में कैंसर रोगियों के लिए कोई विशेष सुविधा न होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मेरठ और अन्य महानगरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इसे देखते हुए क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह ने 13 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर डे केयर सेंटर की मांग की थी।
मंत्रालय ने सांसद के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए 2025-26 के लिए देशभर में 297 डे केयर सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश के 67 सेंटर शामिल हैं, जिनमें बुलंदशहर का नाम भी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डे केयर सेंटर खुलने से कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी और अन्य उपचार यहीं मिल सकेंगे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत मिलेगी।
सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल परिसर में डे केयर सेंटर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में कैंसर की स्क्रीनिंग और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी।इस पहल से जिले के सैकड़ों कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
#लखीमपुर खीरी जनपद के #निघासन तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुबहा में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत के #विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। pic.twitter.com/0chkkDs7th
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












