रेहरा बाजार
बलरामपुर जनपद की रेहरा बाजार थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने की सनसनीखेज घटना का महज तीन दिनों के भीतर सफल अनावरण किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की रेहरा बाजार थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने की सनसनीखेज घटना का महज तीन दिनों के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली और बागपत जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी गई नकदी का बड़ा हिस्सा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाला औजार भी बरामद कर लिया है।
3 दिन पहले किराएदार के कमरे में हुई थी चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 जुलाई को राघवेन्द्र चौबे पुत्र मस्तराम चौबे (निवासी: ग्राम रेहरा, थाना रेहरा बाजार, बलरामपुर) ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहाँ रह रहे किराएदार के ₹10,000 नगद उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार में मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी।
कप्तान के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिछाया जाल
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस मामले को गंभीरता से लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी थी।
शुक्रवार, दिनांक 10 जुलाई 2026 को सटीक सूचना और घेराबंदी के आधार पर पुलिस टीम ने इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को धर दबोचा। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों का विवरण इस प्रकार है
ताहिर (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र युसूफ — निवासी: ग्राम जिमाड़ा, थाना बिनौली, तहसील बड़ौत, जनपद बागपत।
आतिम (उम्र लगभग 33 वर्ष) पुत्र सलीम — निवासी: सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली।
शाकिब (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र नसीम — निवासी: सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली।
बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही से नगदी: ₹5,610/- नगद (चोरी की गई धनराशि में से) 01 अदद लोहे की छैनी (जिससे घर का ताला तोड़ा गया था) 01 अदद मोटरसाइकिल (घटना में रेकी और भागने के लिए प्रयुक्त) माल बरामद किया है।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026













