बलिया: महावीर जुलूस की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने सिकंदरपुर में किया पैदल मार्च; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिकंदरपुर

बलिया जनपद में आगामी पवित्र महावीर जुलूस को पूरे जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी पवित्र महावीर जुलूस को पूरे जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को सिकंदरपुर कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान दोनों आला अधिकारियों ने महावीर जुलूस के निर्धारित रूट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों व धार्मिक मूर्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से जाली से ढंकने के कड़े निर्देश अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पालिका सिकंदरपुर को दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रूट मार्च के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में स्थित तालाब की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने तत्काल उसकी साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए उप जिलाधिकारी (SDM) सिकंदरपुर को निर्देशित किया कि उक्त तालाब वर्तमान में किसके नाम दर्ज है, इसकी पूरी पड़ताल की जाए और तालाब से संबंधित सभी राजस्व अभिलेखों की गहनता से जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को दो टूक लहजे में निर्देश दिया कि महावीर जुलूस के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी  से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद कड़ाई से निपटेगी।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.