प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, एसएसपी से पीड़िता ने लगाई गुहार

 बुलंदशहर

बुलंदशहर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां असद नामक युवक पर एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। आरोप है कि असद ने लड़की की अश्लील वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी फोन और व्हाट्सएप पर चैट कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली देहात थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रेप, आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

न्याय न मिलने पर पीड़िता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसएसपी से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़िता ने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.