मानसून की पहली बारिश में ही फेल हुई खुर्जा नगर पालिका, शहर के कई इलाके जलमग्न

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर मानसून की पहली बारिश ने ही खुर्जा नगर पालिका के जलभराव से बचाव के तमाम दावों की पोल खोल दी। नगर के कई इलाकों में जलभराव हो जाने से आमजन और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

बारिश शुरू होते ही कॉलेज रोड पर सड़क जलमग्न हो गई, जिससे राहगीरों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को आवागमन में काफी मुश्किल हुई। पैदल चलने वालों के जूते-चप्पल कीचड़ में सन गए और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहा।

 

हर साल मानसून से पहले नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई और जलनिकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस बार भी वही स्थिति दोहराई गई। पालिका जलभराव की समस्या से निजात दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों और हर साल होने वाले हादसों के बावजूद पालिका प्रशासन सबक नहीं ले रहा।

 

बारिश से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। खुर्जा नगर के कबाड़ी बाजार, पदम सिंह गेट, डीसीएम रोड समेत कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। दुकानदारों ने बताया कि पानी दुकानों तक पहुंचने लगा है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

 

नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि मानसून के बाकी महीनों से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.