सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार कस्बे में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार कस्बे में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए दोनों युवक संत कबीर नगर जनपद के मेहदावल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उसका बाजार पहुंचाया गया।
सीएचसी में दोनों युवकों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है और स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी ली जा रही है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















