भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसएसबी और थाना निचलौल पुलिस ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा सीमा से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सीमा क्षेत्र में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या एसएसबी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। उनका कहना है कि सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाने में स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है और सभी की सतर्कता से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.