लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन अंतर्गत सिंगाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंगाही कस्बे से भूल-भुलैया जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय राहगीरों ने भूल-भुलैया मार्ग पर स्थित एक खेत में पेड़ की ऊंची डाली पर रस्सी के फंदे से एक युवक को लटका हुआ देखा। मृतक युवक गुलाबी रंग की धारीदार कमीज और काली पैंट पहने हुए था। सीवान में शव लटके होने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर सिंगाही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर अपने कब्जे में लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। हालांकि, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में युवक की पहचान कराने और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सके
गा।












