महराजगंज
महराजगंज देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए संचालित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के द्वितीय चरण को महराजगंज में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत वृन्दावन की संत स्नेहा जी और जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने जनपद के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से संपर्क कर सहयोग की अपील की।
इस दौरान उन्होंने गायत्री परिवार के प्रमुख वृज किशोर लाल श्रीवास्तव, राम नयन सिंह, मंगरू प्रसाद, शंभू चौधरी, कमलकांत पाठक और जय गुरुदेव परिवार के जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद चौधरी सहित अनेक गौ-प्रेमियों से मुलाकात की।
बैठक में सभी संगठनों ने अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुए गांव-गांव तक जनजागरण पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़कर गौ-सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।












