सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के कार्यालय सभागार में सोमवार को महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था। उनके आदर्श और विचार हम सभी को हमेशा देशहित में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के विभिन्न वार्डों के सभासद, निकाय कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।













