महराजगंज
महराजगंज जनपद महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल चौकी पुलिस ने सोमवार शाम क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय ने उप निरीक्षक अजय कुमार एवं पुलिस टीम के साथ परतावल चौराहे तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा लोगों से संवाद कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।
चौकी प्रभारी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि नियमित पैदल गश्त से सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है।












