महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम श्यामदेउरवा में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, अमन चौधरी (20) निवासी ग्राम श्यामदेउरवा के साथ करन गौड़ (19), राजू गौड़ (19) एवं विशाल (18) निवासी ग्राम श्यामदेउरवा के बीच किसी छोटी-सी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना के संबंध में थाना श्यामदेउरवा पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा अंतर्गत चालान किया। पुलिस के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा स्थिति नियंत्रण में है।












