बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के कर्णवास स्थित श्री कल्याणी देवी गंगा घाट पर गंगासेवक एवं पर्यावरण प्रेमी पंकज कुमार बघेल ने अपना जन्मदिन सेवा और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने गंगा तट पर बेलपत्र का पौधा रोपित कर समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

पंकज बघेल पिछले कई वर्षों से गंगा सेवा, गौ सेवा, बेसहारा जीवों की रक्षा और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा और जनकल्याण के कार्यों से प्रेरणा लेने वाले पंकज बघेल ने बताया कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।
उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंगा किनारे हजारों वृक्ष लगाकर एक “भागीरथी वन” विकसित किया है। खास बात यह है कि वे केवल पौधारोपण ही नहीं करते, बल्कि पौधों के चारों ओर सुरक्षा कवच (ट्री-गार्ड) लगाकर उनकी नियमित देखभाल भी करते हैं। सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जागरूकता फैला रहे पंकज बघेल ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी रक्षा का संकल्प लें।













