सिद्धार्थनगर
नई दिल्ली: माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली: माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान “हिमालयी क्षेत्र में वनाग्नि, उसके प्रतिकूल प्रभाव एवं निवारण उपाय” विषय पर विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और संबंधित हितधारकों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण और महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। समिति ने हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती वनाग्नि जंगलों की आग की घटनाओं और उनके पर्यावरण, जैव विविधता, वन्यजीवों, स्थानीय जनजीवन तथा जलवायु पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीकों व कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित निगरानी प्रणालियों के उपयोग, प्रारंभिक चेतावनी तंत्र (अर्ली वार्निंग सिस्टम) को सुदृढ़ बनाने, आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वनों एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी नीतियों और जनसहभागिता दोनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद की विभागीय स्थायी समितियों में इस प्रकार के गंभीर एवं विषय-केंद्रित विचार-विमर्श से जनहितकारी, वैज्ञानिक एवं दूरदर्शी नीतियों के निर्माण को नई दिशा मिलती है, जिससे देश के पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













