जौनपुर: बढ़ते अपराधों पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंद्रभान सिंह ने कहा कि जिले में हत्या, लूट, छिनैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता और व्यापारियों के बीच भय व असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर विशेष अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन धरातल पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। दावों के विपरीत आज आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने चेताया कि यदि समय रहते अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता का पुलिस व प्रशासनिक तंत्र से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक  से अपराधियों पर सख्ती बरतने और गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से जौनपुर के बिगड़ते हालातों को गंभीरता से लेने, अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करने, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और पुलिस तंत्र की जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.