महराजगंज
महराजगंज जनपद के स्वास्थ्य विभाग जहां पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण अभियान चला रहा है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्वास्थ्य विभाग जहां पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता और टीकाकरण अभियान चला रहा है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है।
बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 7:35 बजे अस्पताल परिसर के बाहर एक वैक्सीन बॉक्स रखा हुआ मिला। इस घटना ने वैक्सीन की सुरक्षा, रखरखाव और कोल्ड-चेन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। ऐसे में अस्पताल परिसर के बाहर वैक्सीन बॉक्स का पाया जाना विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
मामले की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












