महराजगंज: नौतनवा पुलिस की मुस्तैदी; पिता की मारपीट से नाराज होकर घर से निकलीं दो सगी बहनें, 2 घंटे में सकुशल बरामद

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर से अचानक लापता हुईं दो सगी बहनों को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

डायल-112 पर सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर रेहरवा टोला की रहने वाली दो सगी बहनें17 वर्षीय शिवकन्या और 16 वर्षीय शिवनंदनी अचानक अपने घर से कहीं चली गई थीं। बेटियों के अचानक गायब होने से घबराए परिजनों ने बिना समय गंवाए तत्काल आपातकालीन सेवा डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता और किशोरियों की सुरक्षा को देखते हुए अड्डा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और सघन तलाशी अभियान रूट चेकिंग शुरू किया।

शराब के नशे में पिता की मारपीट से नाराज थीं किशोरियां

चौकी प्रभारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। जब पुलिस ने दोनों बहनों से घर छोड़ने का कारण पूछा, तो उन्होंने जो वजह बताई वह बेहद चौंकाने वाली थी।

पूछताछ में किशोरियों ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनका पिता अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। पिता की इसी रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से बेहद नाराज व तंग आकर वे दोनों घर छोड़कर चली गई थीं।

परिजनों को दी गई सख्त हिदायत, बच्चियों को सौंपा

पुलिस टीम ने दोनों बहनों को ढांढस बंधाया और थाने लाकर उचित काउंसलिंग की। इसके बाद उनके माता-पिता को बुलाकर बच्चों के साथ दोबारा ऐसा व्यवहार न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों को माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

सीओ बसंत सिंह का बयान

“डायल-112 के माध्यम से दो किशोरियों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अड्डा चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.