जेवर एयरपोर्ट पर लोकसभा आवास समिति की बैठक संपन्न; सांसद डॉ. महेश शर्मा बोले- विकास की नई गाथा लिखेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

गौतमबुद्धनगर ज़ेवर

गौतमबुद्धनगर ज़ेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आज लोकसभा आवास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गौतमबुद्धनगर ज़ेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आज लोकसभा आवास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने की।

बैठक में जेवर एयरपोर्ट की प्रगति, आवासीय योजनाओं और क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह , सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का इंजन बनेगा। इससे न केवल देश-दुनिया से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एयरपोर्ट भारत के विकास की नई गाथा लिखेगा और क्षेत्र में निवेश को नई दिशा देगा।

अधिकारियों ने समिति को बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और तय समय सीमा में इसे पूरा कर लिया जाएगा। समिति के सदस्यों ने निर्माण की गुणवत्ता और स्थानीय लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था पर भी संतोष व्यक्त किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.