बुलंदशहर: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, दो कुख्यात गैंगस्टरों को 2-2 साल की सख्त सजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद गैंगस्टर न्यायालय बुलंदशहर ने दो कुख्यात गैंगस्टर अभियुक्तों को दो दो वर्ष के सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय दो जुलाई दो हजार छब्बीस को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अधिनियम न्यायालय जनपद बुलंदशहर के न्यायाधीश तबरेज अहमद द्वारा प्रतिपादित किया गया।

दोष सिद्ध होने वाले अभियुक्तों में उत्तम उर्फ राहुल पुत्र रामे उर्फ राम सिंह निवासी ग्राम माखन नगर थाना बहसूमा जनपद मेरठ तथा विकास चौधरी पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम औरंगाबाद गढ़ाना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद शामिल हैं। अभियोजन के कथनानुसार दोनों अभियुक्तों ने वर्ष दो हजार चौबीस में संगठित अपराधी गिरोह का गठन कर जनमानस में भय व्याप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित करने की मंशा से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया था। इस संबंध में तेरह अप्रैल दो हजार चौबीस को थाना औरंगाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान संगृहीत पुष्ट प्रमाण साक्ष्यों के आधार पर छब्बीस मार्च दो हजार पच्चीस को माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

मीडिया सेल बुलंदशहर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मुकदमे की प्रभावी पैरवी में अभियोजक योगेश कुमार, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पैरोकार कांस्टेबल चन्दन एवं न्यायालय मोहर्रिर हेड कांस्टेबल अरुण कुमार व महिला हेड कांस्टेबल रीना का सराहनीय योगदान रहा। बुलंदशहर पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्तों को सजा दिलाया जाना पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.