बुलंदशहर: जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर शिकारपुर में 62 किसानों की जमीन का बैनामा, 7 दिन में मिलेगा मुआवजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन ने सरकारी बेनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन ने सरकारी बेनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 76 किलोमीटर लंबे बनने वाले एक्सप्रेसवे को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन ने अपने क्षेत्र से लगभग 62 किसानों के बैनामे कराए।

एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के सरकारी बैनामा होने के मात्र 7 दिन के अंदर किसानों का पैसा किसानों के खाते में पहुंचाया जा रहा है।

जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने से आसपास के किसानो और जनता के लोगो का विकास होगा। शिकारपुर एसडीएम ने जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में आने वाले गांव के किसानों से अपील की है कि वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सहयोग करें और एक्सप्रेसवे जैसी सुविधा का अधिक से अधिक किसान लाभ उठाएं।

जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.