बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बे के निवासियों के लिए विकास के मोर्चे पर एक बड़ी और खुश करने वाली खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कस्बे के निवासियों के लिए विकास के मोर्चे पर एक बड़ी और खुश करने वाली खबर है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत अनूपशहर और जहांगीराबाद नगर पालिका की सूरत बदलने जा रही है। दोनों ही नगर पालिकाओं के विकास कार्यों के लिए सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये (कुल 2 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है।
क्षेत्रीय विधायक अनूपशहर संजय शर्मा ने क्षेत्र की जनता को यह खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्होंने दोनों नगर पालिकाओं के कायाकल्प के लिए नगर विकास मंत्री से विशेष अनुरोध किया था। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मंत्री ने इस प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी दे दी। इस राशि से कस्बों में सड़कों का सुदृढ़ीकरण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने जैसे बुनियादी काम किए जाएंगे।
इस बड़ी उपलब्धि पर अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कस्बे वासियों की तरफ से विधायक संजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












