बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले अनूपशहर में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत अनूपशहर तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले अनूपशहर में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत अनूपशहर तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने आधिकारिक रूप से अनूपशहर के एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है।
एसडीएम प्रियंका गोयल का हुआ तबादला
आपको बता दें कि इससे पहले लंबे समय से अनूपशहर में तैनात रहीं एसडीएम प्रियंका गोयल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जनपद की ही स्याना तहसील में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे नए एसडीएम
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने तहसील के अधीनस्थ अधिकारियों और स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और अपनी कार्यशैली व प्राथमिकताओं को लेकर स्टाफ को बेहद स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया।
पारदर्शिता और कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता: एसडीएम
मीडिया से औपचारिक बातचीत करते हुए नए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। शासन की मंशा के अनुरूप तहसील के सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनूपशहर में नए उपजिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से क्षेत्र की जनता और फरियादियों में प्रशासन के प्रति एक नई उम्मीद जगी है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













