बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नवीन अनाज मंडी जहांगीराबाद में गुरुवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नवीन अनाज मंडी जहांगीराबाद में गुरुवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया। जब बरसात के कारण किसानों का सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में बहकर बर्बाद हो गया। इस बर्बादी और मंडी के नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मंडी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के कोऑर्डिनेटर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव कांग्रेस नेताओं के साथ मंडी पहुंचे। उन्होंने बरसात में बर्बाद हुए किसानों के अनाज को लेकर पीड़ित किसानों से बातचीत की। इसके बाद नीलामी चबूतरों पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग को लेकर मंडी सचिव धीरज कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
मंडी सचिव ने आढ़ती यूनियन के प्रधान जयप्रकाश गर्ग को बुलाकर स्थिति पर चर्चा की। वार्ता में तय हुआ कि मंडी सचिव द्वारा व्यापारियों से सभी अवैध कब्जे मंगलवार तक खाली करा लिए जाएंगे। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मंडी सचिव को एक सप्ताह का समय दिया था।
ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में नीलामी चबूतरों से अवैध कब्जा नहीं हटा तो मंडी सचिव और कब्जा करने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंडी सभापति, उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी बुलंदशहर से शिकायत की जाएगी। साथ ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनूपशहर लक्ष्मी नारायण शर्मा, राय सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष नेमपाल सिंह, नवीन राघव सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













