नांगल
बागपत जनपद में बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) नांगल के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समिति परिसर में एक भव्य कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) नांगल के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समिति परिसर में एक भव्य कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। ‘सहकार से समृद्धि’ के इन 5 स्वर्णिम वर्षों में समिति द्वारा ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव सिंह ने की।
100% ऋण वसूली नांगल समिति की सफलता का प्रमाण: बीडीओ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गोंड ने समिति की पीठ थपथपाते हुए कहा कि बी-पैक्स समिति नांगल द्वारा वितरित किए गए ऋण की 100 प्रतिशत वसूली होना इसकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर वित्तीय सुविधाएं देकर विकास को गति देना ही इस समिति का उद्देश्य रहा है, जिसे इसने बखूबी पूरा किया है।
वहीं, जिला सहकारी बैंक के मैनेजर रविन्द्र कुमार बालियान ने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनेक जनहितकारी और ऋण योजनाएं चलाई जा रही हैं, लोगों को जागरूक होकर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
सहकारिता आंदोलन सामाजिक सहभागिता का प्रतीक: श्रद्धा अनंग
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बागपत, श्रद्धा अनंग ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा:
सहकारिता आंदोलन केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास को मजबूत करता है। नांगल समिति ने 5 वर्षों में जिस समर्पण और निष्ठा से कार्य किया है, वह अन्य समितियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सहकारी सप्ताह पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
सहकारी सप्ताह (29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026) के अंतर्गत इस समारोह में बच्चों के लिए एक शानदार चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें
प्रथम स्थान: ईशा दुहुण
द्वितीय स्थान: परी
तृतीय स्थान: आराध्या
सहायक आयुक्त श्रद्धा अनंग ने विजेता बच्चों सहित सभी प्रतिभागियों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन’ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में उमड़ा गणमान्य लोगों का सैलाब
2 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग जुटे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मैनेजर रविन्द्र कुमार बालियान, बीडीओ महेश चंद्र गोंड, समिति सचिव शुभम कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य कुशलवीर सिंह, प्रमोद कुमार, चरण सिंह, नितिन पांचाल, विनोद कुमार, सहदेव सिंह, देशपाल, बिट्टू और कृष्ण पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भविष्य में भी इसी पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ कार्य करते रहने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












