बलिया ‘दिशा’ बैठक में सांसद रमाशंकर राजभर सख्त: 101 एजेंडों की समीक्षा, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के कड़े निर्देश

बलिया

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े कुल 101 एजेंडों की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई। माननीय सांसद ने अधूरी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

जर्जर सड़कों की मरम्मत और जल जीवन मिशन पर जोर

बैठक में सांसद ने जल जीवन मिशन की लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-31 से टुटवरी-बघौना मार्ग सहित अन्य जर्जर सड़कों का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कराने को कहा गया।

मालदह से मौनिया बाबा तक नई सड़क के निर्माण और नहरों की पटरियों की मरम्मत कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सिकंदरपुर मंडी की खराब सड़क की मरम्मत और बेल्थरारोड के मलिकपुर-खंडवा मार्ग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाएं: नए अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश

क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत नगरा में बनकर तैयार 60 बेड के चिकित्सालय तथा सीएचसी सुखपुरा के 50 बेड अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित करने और वहाँ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिले की सभी सीएचसी एवं पीएचसी का सर्वे कर 15 दिनों में समस्याओं की सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

बिजली व्यवस्था पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर दी चेतावनी

जिले की विद्युत व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए माननीय सांसद ने ग्राम उमरपुर दियरा, नौरंगा, रामपुर असड़िया और रसड़ा क्षेत्र की अधूरी विद्युतीकरण योजनाओं को जल्द पूरा कर विद्युत आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था संतोषजनक नहीं है; इसमें तुरंत सुधार लाया जाए, अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

गरीबों को आवास और सर्वे के लिए एक हफ्ते का समय

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एनएच-31 के बांध पर रहने वाले पात्र झोपड़ीवासियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बेल्थरारोड के कांशीराम आवासों को शीघ्र हैंडओवर कराने की बात कही गई।

अवैध खनन पर होगी FIR, शराब दुकान हटाने और कटान रोकने के निर्देश

अवैध मिट्टी खनन: विकासखंड सोहांव समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए।

बाढ़ से बचाव: सिंचाई एवं बाढ़ विभाग को माल्देपुर के समीप एनएच-31 पर संभावित कटान रोकने के लिए तत्काल ठोकर निर्माण कराने को कहा गया।

दुकान स्थानांतरण: नरही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित देशी एवं कंपोजिट शराब की दुकान को जनहित में अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

कूड़ा निस्तारण: जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कूड़ा उठान के लिए वर्ष 2010 में खरीदी गई 9 एकड़ भूमि में से शेष साढ़े चार एकड़ भूमि पर कूड़ा उठान की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है।

बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद
इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से माननीय सांसद बलिया सनातन पाण्डेय, माननीय विधायक सिकंदरपुर मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, माननीय विधायक फेफना संग्राम सिंह, माननीय विधायक बैरिया जय प्रकाश अंचल, रविशंकर उर्फ पप्पू जी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित समस्त ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.