बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर मंथन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया एवं गौतम बुद्ध नगर सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भी मुख्य रूप से सहभागिता की। अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। जनसमस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।

ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मर की क्षमता और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.