टीईटी–2026: महराजगंज में 20 केंद्रों पर 37,814 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET 2026 आज जनपद में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET 2026 आज जनपद में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को पूरी तरह शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया।

इस बार टीईटी परीक्षा के लिए पूरे महराजगंज जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पंजीकृत कुल 37,814 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) खुद मैदान में उतरे। दोनों आलाधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.