महराजगंज
महराजगंज: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP-TET को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और अभ्यर्थियों के बैठने के इंतजामों का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और तैनात अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों को मुस्तैद रहने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#महराजगंज जनपद के निचलौल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढेसो पुल के पास तेंदुए के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रास्ते से गुजर रहे एक वृद्ध पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के कारण वृद्ध की जान बच pic.twitter.com/DTSvpj7b2x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












