महराजगंज
महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी की टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 517/1 से करीब 50 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज अखरोट बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 30 जून की रात एसएसबी को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात महिलाएं अपने सिर पर बोरियां लादकर एक जगह सामान इकट्ठा कर रही हैं। सूचना मिलते ही समवाय कमांडर के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक सिकंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष नाका पार्टी का गठन कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर तस्कर फरार
एसएसबी टीम को आता देख और खराब मौसम (बारिश व अंधेरे) का फायदा उठाकर सामान एकत्रित कर रही सभी महिलाएं बोरे वहीं छोड़कर वापस नेपाल सीमा की ओर भाग निकलीं। टीम ने जब मौके की सघन तलाशी ली, तो वहां से कुल 33 बोरियां बरामद हुईं। सभी बोरियों की जांच करने पर उनमें 10-10 किलोग्राम के पैकेट में कुल 330 किलोग्राम अवैध चाइनीज अखरोट बरामद हुआ।
बरामद माल पर किसी भी स्थानीय व्यक्ति द्वारा दावा न किए जाने के बाद, एसएसबी ने जब्ती की आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद जब्त किए गए सभी चाइनीज अखरोट को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय (कस्टम ऑफिस), नौतनवा को सौंप दिया गया है।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













