महराजगंज
महराजगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज चौधरी ने बुधवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। कई ग्रामीणों व कस्बावासियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन जैसी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतने की हिदायत
पंकज चौधरी ने तत्काल एक्शन लेते हुए कई विभागों के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर सीधे वार्ता की और शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने तथा शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना साझा जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी बात सीधे रखने का एक सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की साझा जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों से आए फरियादियों के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था और समन्वय में सहयोग किया।
बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ नेशनल हाईवे-34 (NH-34) पर सचिन होटल के पास दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। pic.twitter.com/3DbEtf6GJf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













