बुलंदशहर में दुस्साहस: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की नीयत से 3 राउंड फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मकसूदपुर में मंगलवार सुबह दबंगों के हौसले बुलंद देखने को मिले। यहाँ एक घर में घुसकर मारपीट करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मकसूदपुर में मंगलवार सुबह दबंगों के हौसले बुलंद देखने को मिले। यहाँ एक घर में घुसकर मारपीट करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली ककोड़ में लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विरोध करने पर घर में घुसे हमलावर, की फायरिंग

पीड़ित उदयपाल सिंह पुत्र धीरज सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उनके घर के सामने आकर अकारण ही गाली-गलौज करने लगे। जब उदयपाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गए और जबरन उनके घर के भीतर घुस आए।

आरोपियों ने पीड़ित के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर करीब तीन राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। घर के अंदर से आ रही चीख-पुकार और गोलियों की आवाज सुनकर जब भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

सीओ सिकंदराबाद का बयान

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई: इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित उदयपाल सिंह की तरफ से ककोड़ थाने में लिखित तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। घटनास्थल और आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य और नाम सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.