जौनपुर
जौनपुर उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के ‘सचेत’ ऐप से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, जौनपुर समेत राज्य के 36 जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद संवेदनशील हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के ‘सचेत’ ऐप से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, जौनपुर समेत राज्य के 36 जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद संवेदनशील हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, बस्ती, कानपुर, झांसी और लखीमपुर खीरी सहित कुल 36 जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी गंभीर खतरा बना हुआ है।
खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जनता के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे आंधी-पानी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। खुले मैदानों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें। किसानों को भी अपनी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आपात स्थिति से बचने के लिए नागरिकों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा है।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












